Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedपूर्व विधायक ने 25 लाख से निर्मित महिला संस्कृति भवन का किया...

पूर्व विधायक ने 25 लाख से निर्मित महिला संस्कृति भवन का किया उद्घाटन

कैथल : पूर्व विधायक लीला राम ने गांव पाडला में 25 लाख रुपये से निर्मित महिला सांस्कृतिक भवन का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि महिलाएं देश की तरक्की में अहम योगदान रखती हैं। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश में बनी है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। पिछले दिनों ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी महिलाओं को सक्षम और मजबूत बनाने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत₹2100 हर महिला को देने का ऐलान किया है। लीलाराम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कैथल हल्के में निरंतर विकास कार्य करवा रही है और आने वाले दिनों में भी विकास कार्यों में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दिल खोलकर के विकास कार्यों के लिए पैसा दे रही है और यही कारण है कि विकास के दम पर ही भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर के दिखा दिया है कि लोग भाजपा की नीतियों को और विकास कार्यों को पसंद करते हैं। इस मौके पर बहन पुष्पा, रानी, सुषमा, रसमिता, कमला, विमला, फुल्ली देवी, निको देवी, कमलेश, मुकेश भी मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments