कैथल।: पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल की मार्च मास की बैठक 9 मार्च को हरियाणा शहीद स्मारक पर होगी। एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि इस मीटिंग के लिए सभी पूर्व सैनिकों के साथ-साथ उन की विधवाएं, सैनिकों की विधवाएं, शहीदों की वीरांगनाएं, डिसएबल सैनिक भी भाग ले रहे हैं। पूर्व सैनिकों से अनुरोध है कि अगर किसी साथी का या हमारी वीरांगनाओं व विडो को दिक्कत है तो उनको भी साथ लेकर आएं क्योंकि हमारे वीर योद्धाओं के स्वर्गवास के बाद इन की मदद करना हमारा दायित्व बनता है ताकि हम सभी की एक सूची बनाकर समाधान केंद्र को भेज सके। इससे हमारी समस्या का समाधान आसानी से व शीघ्रता से हो जा सकता है। बाकी रूटीन में जो हमारी मीटिंग होती है, सभी साथियों से विचार विमर्श किया जाता है, वह इसी प्रकार से रहेगी। सभी अपने विचार रखेंगे और विचारों पर चिन्तन करके समस्याओं का समाधान किया जाएगा। एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों बारे जानकारी दी जाएगी।
पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक 9 मार्च को
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

