हरियाणा प्रदेश / कैथल, 2 अप्रैल : पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल ने ताज होटल मुंबई के 26 /11 हमले के वीर योद्धा एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह का कैथल पहुंचने पर जिला परिषद कैथल के प्रांगण में अभिनंदन किया। एसोसिएशन की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। एनएसजी कमांडो आज जिला परिषद में वाइस चेयरमैन सोनिया के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। सभी परिषदों, सरपंचों, पार्षद स्टाफ सदस्यों एवं पूर्व सैनिकों सभी के बीच उन्होंने जब 26/11 हमले की आप बिती सुनाई तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए। यहां सभी ने वाइस चेयरमैन सोनिया को मुबारकबाद। उसके बाद हुई मीटिंग में एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने सूचित किया की 4 अप्रैल को ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में अंबाला सब एरिया हेड क्वार्टर से लगाए जाने वाला सेमिनार स्थगित हो गया और यह अब 11 अप्रैल को लगेगा। साथ में मासिक मीटिंग 6 अप्रैल को हनुमान वाटिका में होगी। इस मौके में चेयरमैन कर्मबीर कौल, सीओ, डिप्टी सीओ, सभी जिला परिषद सदस्य, पूर्व सैनिक फौजी कर्मवीर, एचएफओ भीम सिंह गिल, एचएफओ बलबीर सिंह, सुबेदार मेजर खजान सिंह, हवलदार अबे सिंह, सुबेदार रामफल चहल, हवलदार राजबीर ढुल, हवलदार मदन सिंह चहल, हवलदार जीत सिंह, सुबेदार मेजर गोपीचंद पुंडरी प्रधान, कैप्टन रवि दत्त शर्मा, दफेदार राजा राम कसान, हवलदार रवि दत्त शर्मा, हवलदार राजेश ढुल, रिसालदार कर्मवीर भाल, हवलदार मांगेराम शर्मा, कैप्टन अभे सिंह, हवलदार अमित शर्मा, हवलदार शीशपाल माजरा, सुबेदार रामचंद्र मलिक, सुबेदार रामेश्वर करोड़ा हवलदार संजीव राणा आदि बहुत से पूर्व सैनिक साथी उपस्थित रहे।
पूर्व सैनिकों ने एनएसजी कमांडो सुरेंद्र का किया स्वागत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


