केंद्रीय मोटर व्हीकल रूल के अनुसार वाहन को किया जा सकता है डिटेन: एस एच ओ ट्रैफिक एसआई राजकुमार
कैथल, 05 मार्च : एस एच ओ ट्रैफिक एसआई राजकुमार ने वाहन चालकों को अहम जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मोटर व्हीकल रूल के अनुसार वाहन के चालान का भुगतान करना अनिवार्य है। जबकि काफी लोग चालान कटने के बाद उसे लंबे समय तक नजरअंदाज करते है। अगर कोई वाहन चालक चालान का भुगतान नहीं करता है तो केंद्रीय मोटर व्हीकल रूल के अनुसार उसका वाहन डिटेन किया जा सकता है। एसएचओ ने कहा कि चालान कटने के बाद काफी सारे लोग जानबूझकर इसे नहीं भरते। ऐसे वाहन चालकों को अब परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी यात्रा के दौरान कही भी व्हीकल को रोककर डिटेन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल के अनुसार चालान कटने के बाद भुगतान करना अनिवार्य है। अगर कोई व्यक्ति निर्धारित समय अवधि के भीतर चालान नहीं भरता है तो ट्रैफिक पुलिस उस वाहन को डिटेन कर सकती है। यह कदम चालान प्रक्रिया को समयबद्ध और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस विभाग द्वारा लोगों को अभी इसकी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वाहन का चालान कटने के बाद लंबे समय से उसका जानबूझकर भुगतान नहीं किया है वह जल्दी से जल्दी अपने वाहन का चालान भरे।


