कहा : पंजाब की मनमानी के चलते प्रदेश में जल संकट हुआ गंभीर
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 5 मई : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र गुर्जर ढांड ने कहा कि पानी देने में पंजाब मनमानी कर रहा है जबकि हरियाणा में जल संकट काफी गंभीर बना हुआ है। इस जल संकट को लेकर केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करते हुए जल समझौते के अनुसार भाखड़ा बांध से हरियाणा को पानी दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा को मिलने वाले जल हिस्से में न्यूनतम 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, ताकि राज्य की बढ़ती जनसंख्या, सिंचाई योग्य भूमि और औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि भाखड़ा बांध के तहत हरियाणा को 9500 क्यूसेक जल मिलने का अधिकार है, लेकिन पंजाब सरकार की और से निरंतर इसमें कटौती की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न कृषि क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। हरियाणा देश के अन्न उत्पादन और औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाता है, और ऐसे में जल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करना अति आवश्यक है। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि हरियाणा को मिलने वाले जल हिस्से में न्यूनतम 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, ताकि राज्य की बढ़ती जनसंख्या, सिंचाई योग्य भूमि और औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। केंद्र सरकार को इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि हरियाणा के जल अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके साथ भाखड़ा नांगल बांध में गाद की सफाई की परियोजना को शीघ्र प्रारंभ किया जाए ताकि इसकी भंडारण क्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार चाहे भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन के कितने भी दावे करें पर सच्चाई से है कि इस सरकार के कार्यकाल में एक से बढक़र एक बड़ा घोटाला होता जा रहा है। इस भाजपा सरकार में घोटालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। जनता भाजपा को सत्ता सौंपकर पछता रही है।


