इंडिया गौरव, राहुल सीवन 28 मई । जिला कैथल के प्रमुख भाजपा नेता विपिन मुंजाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में हरियाणा में विकास को नई रफ्तार मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हर वर्ग के लिए संजीवनी बनी है क्योंकि इन योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। प्रमुख भाजपा नेता ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगाम और पारदर्शी शासन की मिसाल कायम की गई है। गरीबों को उज्ज्वला योजना से रसोई गैस और जनधन से आर्थिक संबल मिला है। आयुष्मान भारत योजना ने हर जरूरतमंद को मुफ्त इलाज की ताकत दी है। गांवों को सड़कों, इंटरनेट और स्वच्छता से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए मुद्रा योजना और स्किल इंडिया से युवा सशक्त हो रहे हैं। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से सीधा लाभ मिल रहा है। विपिन मुंजाल ने कहा कि प्रदेश में फसल खरीद, सिंचाई और मंडियों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से समाज में बेटियों को नया सम्मान मिला है। हर जिले में नए मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाएं मज़बूत की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाखों लोगों को स्वयं का घर मिला है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया से सरकारी सेवाएं आम आदमी की पहुंच में आई हैं। हरियाणा को निवेश के लिए बनाया जा रहा है आदर्श गंतव्य। प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विपिन मुंजाल ने कहा, भाजपा का उद्देश्य है अंत्योदय – सबसे अंतिम व्यक्ति तक सेवा। जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और यही हमारी प्रेरणा है।


