Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedप्रधानमंत्री ने सिक्किम के स्थापना दिवस समारोह को डिजिटल माध्यम से संबोधित...

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के स्थापना दिवस समारोह को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया

गंगटोक/नई दिल्ली, 29 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सिक्किम के

स्थापना दिवस कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने सिक्किम के 50वें स्थापना

दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री खराब मौसम के कारण सिक्किम की स्थापना के 50 साल पूरे

होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को गंगटोक नहीं जा पाए।

उन्होंने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिक्किम के

लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

डिजिटल माध्यम से अपने संबोधन में मोदी ने कहा;मैं गंगटोक में सिक्किम के स्थापना दिवस

समारोह का हिस्सा बनना चाहता था लेकिन मौसम ने इसमें खलल डाल दिया।उन्होंने सिक्किम के

लोगों को राज्य के 50वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा सिक्किम राष्ट्र का गौरव है, यहां

के लोग लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैव विविधता से समृद्ध सिक्किम ने प्रकृति संरक्षण में मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि सिक्किम में जैविक उत्पाद के निर्यात में वृद्धि हो रही है जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मोदी ने कहा कि सिक्किम में साहसिक खेलों का केंद्र बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय

जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाली सरकार भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए

समर्पित है, हम चाहते हैं कि पूर्वोत्तर इस दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा हमारी सरकार का मुख्य

फोकस  कनेक्टिविटी पर है, सेवोके-रंगपो परियोजना सिक्किम को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। 

प्रधानमंत्री ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और उसके खिलाफ

भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा पहलगाम में आतंकवादियों ने जो

किया वह मानवता पर हमला था, अब हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।  उन्होंने कहा,

 ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब है। 

अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर गंगटोक के पलजोर स्टेडियम

में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा खराब मौसम के

कारण रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में, राज्य के रूप में सिक्किम के

गठन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री एक स्मारक सिक्का, एक स्मारिका और डाक

टिकट जारी करने वाले वाले थे।

प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करने वाले थे, जिनमें नामची में 750

करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला 500 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के

पेलिंग में सांगाचोलिंग में एक यात्री रोपवे और गंगटोक में अटल अमृत उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री

अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रतिमा शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments