Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशप्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वह पूरा करते हैं : कृष श्योकंद...

प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वह पूरा करते हैं : कृष श्योकंद जाजनपुर

इंडिया गौरव ब्यूरो  कैथल, 10 मई  : भाजपा ढांड मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से भारत पर जवाबी हमला किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के साथ टक्कर लेने के बाद पाकिस्तान को समझ आ जाएगा कि गलती हुई, क्योंकि भारत पाकिस्तान का ऐसा हाल करेगा कि जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत पर हमला करने का अंजाम तो पाकिस्तान को भुगतना ही होगा। अभी तो 9 आतंकी ठिकाने तबाह हुए हैं, पाकिस्तान में पनप रही आतंकवाद के पूरी फैक्ट्री को भी तबाह किया जाएगा। गांव जाजनपुर में बातचीत करते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे, वह भारतीय सेना ने करके दिखाया। पी.एम. मोदी जो कहते हैं वह पूरा करते हैं। यह उनका रिकॉर्ड है। पीएम मोदी ने राम मंदिर, तीन तलाक, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को निरस्त कर ऐतिहासिक फैसले लिए है। पंजाब-हरियाणा में पानी विवाद पर हरियाणा पूर्व सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि पंजाब देश के हित में नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान जवाबी हमला कर रहा है। भारत-पाक के बीच तनाव का माहौल है। दोनों देशों की फौज आमने-सामने खड़ी है लेकिन, ऐसे समय में पंजाब पानी पर लड़ रहा है। यह वक्त आपस में लडऩे का नहीं बल्कि एकजुट होने का है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments