Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedप्रधानमंत्री मोदी ने कहा देश के लिए मनमोहन सिंह की निष्ठा...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा देश के लिए मनमोहन सिंह की निष्ठा देती है प्रेरणा.. पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने भी दी श्रद्धांजलि..

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री  की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज लपेटा गया।

सोनिया गांधी  राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी..

पीएम मोदी ने कहा कि एक सांसद के तौर पर उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणा है। महत्वपूर्ण अवसरों पर वे व्हीलचेयर पर संसद आते थे और सांसद के तौर पर अपना कर्तव्य निभाते थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि वह एक महान नेता थे।कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments