बिहार / पटना:आज का दिन गौरवपूर्ण रहा जब देश के सबसे बड़े खेल आयोजन ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का रंगारंग शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से इस आयोजन की शुरुआत की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मशाल प्रज्ज्वलित कर आयोजन का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की जिम्मेदारी बिहार को दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में बिहार के खेल विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों और राज्य के युवाओं के जोश और ऊर्जा की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे आयोजनों से युवाओं को नई ऊर्जा मिलती है और देश को भविष्य के चैंपियनों की फौज तैयार होती है। उन्होंने आयोजन के लिए बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश से किया उद्घाटन,खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का भव्य शुभारंभ..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..
on