Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशप्रधान रामचंद्र जडौला ने सदस्यों के साथ भंडारे के लिए किया चंदा...

प्रधान रामचंद्र जडौला ने सदस्यों के साथ भंडारे के लिए किया चंदा एकत्रित

मंडल द्वारा बालटाल (जम्मू कश्मीर) में आयोजित होगा 31वां विशाल भंडारा

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 21 मई । बर्फानी सेवा मंडल रजि. कैथल शाखा ढांड के प्रधान एवं समाजसेवी रामचंद्र जडौला की अध्यक्षता में नई अनाज मंडी ढांड में बैठक संपन्न हुई, जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल (जम्मू कश्मीर) में शिव भक्त श्रद्धालुओं के लिए आयोजित किए जाने वाले 31वें विशाल भंडारे के लिए प्रधान रामचंद्र जडौला, मा. सुभाष गर्ग, मलखान जडौला, शीशपाल गर्ग, ईश्वर चुहड़माजरा, सुभाष चुहड़माजरा आदि सदस्यों ने अनाज मंडी व मेन बाजार में दुकानदारों से चंदा एकत्रित किया गया। दुकानदारों में देवों के देव महादेव के कलेंडर भी बांटे गए और लोगों में भंडारे में चंदा देने के लिए उत्साह देखा गया। उन्होंने बताया कि विशाल भंडारा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। रामचंद्र जडौला ने कहा कि जून के आखरी सप्ताह में कैथल से सैकड़ों शिव भक्त मंडल सदस्यों के जत्थे के साथ दर्जनों गाडिय़ों में भंडारे के लिए खाद्य सामग्री रवाना होगी और इस दौरान विशाल शोभायात्रा निकाली जाऐगी। शोभा यात्रा का ढांड अनाज मंडी में भव्य स्वागत किया जाऐगा। प्रधान रामचंद्र जडौला ने कहा कि देवों के देव महादेव की महिमा अपरम्पार है और बाबा भोले नाथ हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते है। इस मौके पर चंदा एकत्रित करने के दौरान मंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments