नई दिल्ली, 15 अप्रैल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती वाड्रा का हिमाचल प्रदेश तथा यहां के लोगों से कितना गहरा लगाव है और इसका परिचय उन्होंने राज्य विधानसभा के लिए हुए पिछले चुनाव में तब दिया था, जब वह लम्बे समय तक राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार करती रही हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों को स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा, “देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सभी भाई-बहनों को प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिमालय की गोद में पनपी देवभूमि की अनूठी संस्कृति, प्राचीन सभ्यता और प्राकृतिक सौंदर्य सबसे विशिष्ट है। ईश्वर से सभी प्रदेशवासियों के लिए प्रगति एवं सुख-समृद्धि की कामना करती हूं।
प्रियंका ने स्थापना दिवस पर दी हिमाचल के लोगों को बधाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

