Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीप्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी-भाभी पर लोहे की रॉड से हमला किया..

प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी-भाभी पर लोहे की रॉड से हमला किया..

नई दिल्ली, 20 अप्रैल । स्वरूप नगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी और भाभी पर लोहे की रॉड से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रॉपर्टी डीलर विपिन परिवार सहित कादीपुर में रहता है। विपिन और उसके बड़े भाई की पत्नी सगी बहनें हैं। बताया जाता है कि विपिन की पत्नी स्वीटी ने शनिवार को तबियत खराब होने की वजह से अपनी बहन वर्षा को भोजन पकाने के लिए कहा था। विपिन को इस बात पर गुस्सा आ गया। उसने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बहन को बचाने आई वर्षा पर भी आरोपी ने रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायल बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments