Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशफरीदाबाद : दो स्नैचर गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद

फरीदाबाद : दो स्नैचर गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद

इंडिया गौरव ब्यूरो  फरीदाबाद, 18 मई  । पुलिस चौकी सेक्टर-तीन की टीम ने स्नैचिंग की वारदात को

सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग

मोटरसाइकल बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि पुनीत शर्मा निवासी सेक्टर-तीन

फरीदाबाद ने पुलिस चौकी शिकायत में आरोप लगाया कि दो नौजवान लडक़ों द्वारा मदर डेरी बूथ

सेक्टर 3 के सामने से उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में

संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बॉबी

व मोहित निवासी गिर्राज कॉलोनी तिगांव को तकनीकी सहायता से तिगांव से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि बॉबी व मोहित मोटरसाइकिल लेकर सेक्टर 3 गए थे, मोटरसाइकल

बॉबी की थी, मोहित पीछे बैठा था, रास्ते में सेक्टर 3 में ही मोहित ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीन

लिया और दोनो मोटरसाइकिल लेकर भाग गये। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत

में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments