Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedफसल की खरीद, उठान और भुगतान समयबद्ध करें अधिकारी : डीसी प्रीति

फसल की खरीद, उठान और भुगतान समयबद्ध करें अधिकारी : डीसी प्रीति

 किसानों को नहीं होनी किसी प्रकार की परेशानी..
मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की रबी फसल खरीद प्रकिया की समीक्षा..
हरियाणा प्रदेश़ / ( कैथल ब्यूरो )10 अप्रैल डीसी प्रीति ने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय पर फसल की खरीद,  तौल, उठान और भुगतान समयबद्ध किया जाए। सभी नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मंडियों में व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से कार्य हो, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसानों की फसल निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए।डीसी प्रीति चंडीगढ़ से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दे रहीं थीं। डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में होने वाली हर प्रक्रिया की निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। फसल तौल और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए ताकि किसानों को इंतजार न करना पड़े। मंडियों में जाम की स्थिति नहीं बनने दें। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के दृष्टिगत बिजली, पीने का पानी, शौचालय, बारदाना, सफाई व्यवस्था सहित अन्य सभी समुचित व्यवस्थाओं का प्रबंध अवश्य हो। मंडी में किसानों को धूप से बचाने के लिए छांव आदि की व्यवस्था का उचित प्रबंध हो। उन्होंने  किसानों से भी आह्वान किया कि वे मंडी में अपनी फसल सूखाकर लाएं ताकि उन्हें फसल बिक्री के लिए किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीएफएसई निशांत राठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments