Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedफिरौती के लिए फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा...

फिरौती के लिए फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा 3 आरोपी गिरफ्तार,

कैथल, 20 मार्च ( ) पुंडरी में फिरौती के लिए एक दुकान पर फायरिंग करने के मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई एएसआई मोहन लाल की टीम द्वारा मामले में वांछित आरोपी गांव पाई निवासी नवीन तथा साहिल व बहादुरगढ़ जिला झज्जर निवासी दीपक उर्फ टोनी को काबू कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी स्थित एक मिठाई दुकान के मालिक पर एक बाइक पर सवार अज्ञात युवकों द्वारा फिरौती की मांग के एवज में फायरिंग की गई थी। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज है। मामले की जांच दौरान 13 मार्च की रात स्पेशल डिटेक्टिव युनिट पुलिस टीम द्वारा मामले में वांछित आरोपी गांव छुड़ानी जिला झज्जर निवासी अनूप उर्फ आशीष उर्फ फैजल के राजौंद क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीमों द्वारा राजौंद क्षेत्र में उसे खोजकर सरेंडर करने का मौका दिया गया। लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनूप की मौत हो गई। मामले में वांछित एक अन्य आरोपी जगाधरी निवासी अक्षित को काबू करके पुलिस रिमांड पर लिया गया था। मामले की आगामी जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन फायरिंग करने की वारदात में शामिल था। आरोपी साहिल वारदातों को अंजाम देने के लिए लिए क्षेत्र की रैकी करता था तथा आरोपी दीपक अन्य आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने, फरारी कटवाने तथा अन्य सहायता प्रदान करता था। सभी आरोपी वीरवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी अक्षित को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि शेष तीनों आरोपियों का 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments