हरियाणा 2 अप्रैल /पानीपत : असंध रोड पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर पर काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 20 वर्षीय अजय की मौत हो गई। और ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।मृतक अजय राजस्थान का रहने वाला था। काम करते वक्त मजदूरों के कपड़े मशीन में फंसने की वजह से हादसा हुआ। वहीं, काम के दौरान 20 वर्षीय अजय नाम का हेल्पर जो के काम करने के दौरान मशीन में कपड़े लिपट गए और नीचे गिर गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि घायल को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि 20 वर्षीय अजय की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
फ्लाईओवर से नीचे गिरे 2 मजदूर, 1 की मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

