Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedबंगाल मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है और राष्ट्रपति शासन...

बंगाल मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की..

 कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए उनका इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इसी तरह महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव में देरी के चलते राष्ट्रपति शासन लगाने की अटकलें लग रही हैं।पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस कोलकाता रेप केस के बाद सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। इस स्थिति में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments