कोलकाता, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक महावीर जयंती पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी तथा मुख्यमंत्री ममताबनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।यह दिन वर्तमान अवसर्पिणी के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर (सर्वोच्च उपदेशक) महावीर के जन्म क उत्सव के तौर पर मनाया जाता है सुश्री बनर्जी ने एक संदेश में कहा, “महावीर जयंती के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं।भगवान महावीर की शांति, सत्य और अहिंसा की शिक्षाएं हम सभी को प्रेरित करें।”राज्य सरकार ने महान भगवान महावीर के सम्मान में सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों मेंअवकाश घोषित किया है।श्री अधिकारी ने एक अलग संदेश में लोगों को महावीर जयंती के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा, “भगवान महावीर की अहिंसा, करुणा और निस्वार्थता की शाश्वत शिक्षाएं हम सभी कामार्गदर्शन करें और हमें सही मार्ग पर चलने तथा अपने समाज को शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्णबनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करें।”जैन ग्रंथों के अनुसार, भगवान महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व (चैत्र सुद 13) में चैत्र माह के शुक्लपक्ष की त्रयोदशी के दिन हुआ था।
बंगाल में हर्षोल्लास से मनी महावीर जयंती, ममता और शुभेंदु ने दी शुभकामना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

