Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedबच्चों के अधिकारों और ज़िम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग के लिए अभियान चलाएंगी नेहा...

बच्चों के अधिकारों और ज़िम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग के लिए अभियान चलाएंगी नेहा धूपिया

फाइल फोटो…
मुंबई, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री, पूर्व मिस इंडिया और सामाजिक
कार्यकता नेहा धूपिया ने ज़िम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग को बढ़ावा देने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा
करने के उद्देश्य से,असम पुलिस और एक फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है। यह कदम जिसे असम
पुलिस ने शुरू किया था, अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। यह अभियान सोशल मीडिया पर
बच्चों की निजी जानकारी अधिक साझा करने के खतरों और माता-पिता द्वारा सतर्क डिजिटल
व्यवहार अपनाने की आवश्यकता को उजागर करता है।नेहा धूपिया, जो पेरेंटिंग और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं,इस अभियान से जुड़कर परिवारों को डिजिटल ज़िम्मेदारी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। नेहा धूपियाने कहा,एक मां होने के नाते, मैं समझ सकती हूं कि अपने बच्चों की उपलब्धियां ऑनलाइन साझाकरने की खुशी क्या होती है। लेकिन हमें खुद से यह सवाल पूछना चाहिए ,कितना ज़्यादा हो जाता
है। यह अभियान हमें यह याद यह दिलाने के लिए है कि हमें न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि
डिजिटल रूप से भी अपने बच्चों की सुरक्षा करनी चाहिए।अब इस अभियान को और विस्तार दिया जाएगा, जिसके तहत जागरूकता वीडियो, पब्लिक सर्विसअनाउंसमेंट और स्कूलों एवं समुदायों में शैक्षिक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, इसेअंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाने की योजना है। असम पुलिस और यह फाउंडेशन इस पहल का नेतृत्वजारी रखेंगे, जिससे बच्चों के डिजिटल अधिकारों और ज़िम्मेदार पेरेंटिंग पर जागरूकता बढ़ाई जा
सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments