Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedबजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का निधन

बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का निधन

मुंबई, 11 अप्रैल (वेब वार्ता)। देश एवं निजी क्षेत्र की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुधर बजाज को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे दो दिन पहले उन्हें ‘स्ट्रोक’ भी हुआ था। उन्होंने आज सुबह करीब 5 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। मधुर बजाज के पास बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक के अलावा महाराष्ट्र स्कूटर लिमिटेड के चेयरमैन का भी कार्यभार था। इसके अलावा वे बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, बजाज फाइनेंस
लिमिटेड और बजाज ग्रुप की अन्‍य दूसरी कंपनियों के डायरेक्टर थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments