Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedबड़ा न्यूज़.. 26/11 के मास्टरमाइंड के तार, ताजमहल में 5 घंटे रुका...

बड़ा न्यूज़.. 26/11 के मास्टरमाइंड के तार, ताजमहल में 5 घंटे रुका था तहव्वुर राणा..

मुंबई / हापुड़ । 26/11 मुंबई हमलों की साजिश के मास्टर माइंड राणा के तार हापुड़ से जुड़ रहे हैं। धमाकों से पहले वह दो दिन हापुड़ में अपने रिश्तेदार का यहां पर रुका था। इस दौरान वह शहर की कई पुरानी बस्तियों व पुराने बाजार में भी अकेला पैदल घूमने निकला था। टैक्सी लेकर आगरा भी गया था। कई घंटे तक ताजमहल और लालकिले पर अकेले में था।  रात को आगरा में होटल में रुका था । रिक्शा लेकर अकेला कहीं गया था। रात में कई घंटे बाद वापस लौटा।मुंबई बम धमाकों की साजिश का मास्टरमाइंड हमलों से पहले देश में कई शहरों में घूमा था। इस दौरान वह 2008 में हापुड़ में भी आया था। यहां पर वह अपने रिश्ते के साढ़ू के परिवार में अपनी पत्नी के साथ दो दिन तक ठहरा रहा। इस दौरान उसने ताजमहल घूमने की इच्छा जताई थी। तहव्वुर राणा के रिश्तेदार अधिवक्ता ने टैक्सी करके उसको आगरा भेजा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments