Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशबर्फानी सेवा मंडल ने त्रयोदशी पर लगाया चावल छोले का भंडारा

बर्फानी सेवा मंडल ने त्रयोदशी पर लगाया चावल छोले का भंडारा


इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 25 मई । बर्फानी सेवा मंडल रजि. कैथल द्वारा करनाल रोड स्थित हनुमान वाटिका के पास निर्माणाधीन मंडल की धर्मशाला के बाहर त्रयोदशी पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंडल सदस्यों ने भंडारे से पूर्व महादेव की पूजा अर्चना कर देवों के देव महादेव की महिमा का गुनगाण किया। भंडारे से पहले देवों के देव महादेव को भंडारे का प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसमें मंडल प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू, सचिव सतनारायण गोयल व सदस्यों ने श्रद्धालुओं में चावल व छोले का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजीव सिंगला, अनिल मित्तल, सुमन लाल सिंगला, अशोक हुड्डा आदि सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments