कैथल : रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा जिला कैथल का त्रिवार्षिक चुनाव बस स्टैंड कैथल पर चुनाव पर्यवेक्षक पहल सिंह तंवर, जगजीत सिंह फौजी जिला प्रधान एटक की अध्यक्षता में हुआ। सबसे पहले जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने पिछले 3 वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। तदोपरांत जिला प्रधान बलबीर सिंह श्योकंद ने संगठन की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताया। इस उपरांत जिला के निवर्तमान प्रधान बलबीर श्योकंद ने अपना व अपनी कार्यकारिणी का त्याग पत्र चुनाव पर्यवेक्षक को सौंपा। चुनाव सर्वसम्मति से हुआ जिसमें बलबीर शयोकद को कैथल का प्रधान, चन्द्रभान गुहणा को चेयरमैन, डॉ रामनिवास शर्मा को सचिव, मांगे राम पाई को वरिष्ठ उपप्रधान, रघबीर श्योकंद उपप्रधान, सतनाम सिंह को मुख्य संगठन सचिव, अशोक वधवा को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र मिगलानी को संयुक्त सचिव प्रेम प्रकाश बठला को आडिटर, भीम सिंह सेरधा को मुख्य सलाहकार, शिव कुमार शर्मा को सलाहकार, धौला राम को प्रेस सचिव, प्रेम सिंह बुच्ची को संगठन सचिव चुना गया। संगठन के नवनियुक्त जिला प्रधान व नवनियुक्त कार्यकारिणी को कार्यकारी राज्य प्रधान पहल सिंह तंवर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुंडरी ब्लाक प्रधान राज सिंह मुंदडी, गुहला ब्लाक चेयरमैन रजवंत सिंह, नफे सिंह सहित अन्य सैंकड़ों साथी उपस्थित थे। मीटिंग में वीरभान शर्मा को कैथल ब्लाक प्रधान, बीर सिंह दयोरा को सचिव व हवा सिंह को राजौंद ब्लाक प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बलबीर दूसरी बार बने रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के प्रधान
डॉ रामनिवास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

