Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedबाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा...

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा 2 बाइक चोर काबू, 8 चोरीशुदा बाइक बरामद..

 बरामद की गई बाइकों सहित दोनो बाइक चोर एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ पुलिस गिरफ्त में..
दुपहिया वाहन चोरों पर कैथल पुलिस का शिकंजा..
कैथल, 16 मार्च  : वाहन चोरों पर एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा विशेष मुहीम चलाकर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 बाइक चोर काबु कर लिए गए। जिनके कब्जे से 8 चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एस.आई. प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी सुनील कुमार, ए.एस.आई. जसमेर सिंह, ए.एस.आई. अशोक, होमगार्ड मनोज व सतीश की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत शनिवार की शाम चौशाला बालु रोड़ से बाइक पर सवार संदिग्ध गांव बालु निवासी अमरजीत उर्फ सिंघा तथा अनिल को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपियों के कब्जे से बरामद बाइक चोरी की पाई गई। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज है, जो कलायत निवासी संजय की शिकायत अनुसार 8 मार्च को रेलवे रोड़ कलायत स्थित एक दुकान के बाहर से उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से की गई व्यापक पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से गांव बालु में 2 स्थानों से 7 अन्य चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। एक बाइक थाना शहर कैथल क्षेत्र से, एक बाइक पानीपत से तथा 3 बाइक जिला जींद से चोरी होनी पाई गई है। दो बाइको बारे पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। दोनो आरोपी अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से दोनो को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments