Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशबाकल में बच्चों को बांटी वर्दियां

बाकल में बच्चों को बांटी वर्दियां

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 8 मई। गांव बाकल के राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को विद्यालय यूनिफॉर्म वितरित की गई। इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सपताल जांबा और सरपंच नरेन्द्र कुमार ने बच्चों को वर्दी बांटी। स्कूल के प्रिंसीपल ज्ञान सिंह ने कहा कि यह पहल हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समानता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक छोटा सा कदम है। हमारा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, सुविधाएं और अवसर मिले ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने बच्चों को ढेरों शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments