Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedबाबा लक्ष्मण पुरी की 20वीं पुण्यतिथि पर हवन, आरती व लंगर आयोजित

बाबा लक्ष्मण पुरी की 20वीं पुण्यतिथि पर हवन, आरती व लंगर आयोजित

कैथल : रेलवे गेट स्थित प्राचीन दक्षिणी हनुमान मंदिर में सिद्ध बाबा लक्ष्मण पुरी महाराज की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ भाग लिया और बाबा जी को नमन करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। हवन के पश्चात विशेष आरती का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव, हनुमान जी और बाबा लक्ष्मण पुरी की स्तुति की। संपूर्ण मंदिर परिसर शंख ध्वनि, घंटा-घडिय़ालों की गूंज और भक्तों के जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा में मंदिर समिति के सेवकों और स्वयं सेवकों ने पूरी श्रद्धा और समर्पण से सेवा प्रदान की। इस आयोजन में मंदिर समिति के समर्पित सदस्यों काकु सलूजा, यशपाल सलूजा, रमेश गुलाटी, राम मदान, तुषांत मक्कड़, नवीन कुमार, विनोद सचदेवा, कुलदीप, कृष्ण कुमार, भूरा, मिन्टू, दीपक कुमार, कपिल, और बाला जी बर्तन वाले ने योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments