हरियाणा प्रदेश / कैथल, 31 मार्च। यहां बाल उपवन आश्रम से 15 साल के एक किशोर के गायब होने का समाचार है। यह किशोर रात करीब साढ़े 8 बजे मंदिर में पूजा-पाठ करने की बात कहकर बाहर गया था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो आश्रम के कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर आश्रम के कर्मचारी उसकी तलाश में लगे रहे। जब वह नहीं मिला तो आश्रम प्रबंधन ने शहर थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। बाल उपवन आश्रम के इंचार्ज ने बताया कि 15 दिन पहले बाल संरक्षण समिति 15 साल के एक किशोर को हिसार से कैथल आश्रम में लेकर आई थी। उसे बाल आश्रम से मुक्त करवाकर कैथल लाया गया था। 30 मार्च को रात के समय किशोर वहां से भाग गया। उन्होंने अपने स्तर पर किशोर को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से अपील की कि किशोर को जल्द से जल्द ढूंढकर बाल आश्रम भेजा जाए। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अगर किसी को इस संबंध में पता चले तो तुरंत आश्रम को सूचित करें। सिटी थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर लिया है। किशोर की तलाश की जा रही है।
बाल उप्वन से 15 वर्षीय किशोर लापता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

