गुरुग्राम। विदेशी नागरिक/एनआरआई को होटल में बिना पुलिस को सूचित किए
रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। गुरुग्राम पुलिस की थाना सेक्टर-40 की पुलिस टीम ने
होटल संचालक को काबू किया है।
पुलिस के अनुसार 27 मई को प्लाट नंबर 1792/पी सेक्टर-45 स्थित होटल-91 ग्रीनवुड सिटी के
संचालक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लोकेंद्र (आगरा) के रूप में हुई है। आरोपी होटल
संचालक ने आठ विदेशी नागरिकों को अपने होटल में ठहराया हुआ था। इसकी सूचना आरोपी होटल
संचालक ने पुलिस को नहीं दी थी। ना ही विदेशी नागरिकों के सी-फॉर्म भरने के बारे में पुलिस को
कोई संतोषजनक जवाब दे सका। जिस पर थाना सेक्टर-40 में फॉर्नर एक्ट की संबंधित धाराओं के
तहत केस दर्ज किया गया है।

