Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedबुजुर्ग ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी

बुजुर्ग ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी

फरीदाबाद :  बुजुर्ग ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।मामला सेक्टर-87 की रॉयल हिल्स सोसाइटी का है। मृतक ने सुसाइड नोट में मरने के कारणों का खुलासा किया है। 67 वर्षीय बुजुर्ग ने लिखा कि चप्पल खाने से तो मरना ही अच्छा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक कुबेरनाथ शर्मा रॉयल हिल्स सोसाइटी में पत्नी. बेटा और बहु के साथ रहता था। जिसने बीती 22 जनवरी को आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का खुलासा अब हुआ है। क्योंकि पहले बेटे ने पुलिस को पिता की बीमारी की बात बताई थी। लेकिन पुलिस को जांच में सुसाइड नोट मिलने के बाद मामले का पता चला है। बुजुर्ग ने सुसाइड नोट में लिखा कि बेटा-बहू कि चप्पल खाने से तो अच्छा मरना है। इसमें किसी का दोष नहीं है। सब ऊपर वाले की मर्जी है। मेरे जानने वाले सभी भाई-बहनों को मेरा प्रणाम। पुलिस ने दोनो के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments