Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर..मामा, शादीशुदा भांजी को लेकर फरार

बुलंदशहर..मामा, शादीशुदा भांजी को लेकर फरार

बुलंदशहर, 29 मई । यूपी के बुलंदशहर में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामा शादीशुदा भांजी को उसकी ससुराल से लेकर फरार हो गया। विवाहिता के पति ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पर विवाहिता की खोजबीन में ढिलाई बरतने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुरसाना निवासी रूपेश ने बताया कि उसकी पत्नी का नाम पूजा (38) है। 15 मई शाम छह बजे से पूजा घर से अचानक गायब हो गई है। इसकी गुमगुदगी बुलंदशहर कोतवाली देहात थाने में दर्ज है। रूपेश ने दर्ज एफआईआर में कहा सम्भल निवासी सोनू गिरी अक्सर उनके घर आता जाता था। पत्नी पूजा सोनू गिरी को मामा बताती थी। जिस दिन से पूजा गायब है उसी दिन से सोनू गिरी और पूजा का मोबाइल नम्बर भी बंद है। रात को 12 बजे के बाद सोनू और पूजा का मोबाइल नम्बर एक्टिव होता है। रूपेश की 3-4 दिन पहले पूजा से फोन के जरिए बात हुई, लेकिन पूजा ने अपनी लोकेश अलग-अलग शहरों में बताई। रूपेश ने एसएसपी से भी कोतवाली देहात थाना पुलिस की शिकायत की है। रूपेश का आरोप है थाना पुलिस उसकी पत्नी की तलाश नहीं कर रही है। दरोगा को बताया गया पत्नी पूजा को सम्भल जिले का सोनल पट्टी गांव निवासी सोनू गिरी लेकर गया है, बावजूद इसके पुलिस सोनू गिरी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। उसे थाने आने जाने में परेशानी होती है। फिर भी पुलिस उसके साथ हमदर्दी का बर्ताव नहीं करती है। इस मामले में एएसपी ऋजुल ने बताया पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित की पत्नी की बरामदगी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments