हरियाणा / कैथल, 28 मार्च। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में क्लास नर्सरी से सेकंड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में एसएचओ महिला थाना वीना पहुंची। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रबंधक समिति के मैनेजर अर्पित चौधरी, वरिष्ठ उप प्रधान योगेश चौधरी, कार्यवाहक प्रधानाचार्या कमलेश सिंगला ने उनका स्वागत किया। अतिथि के रूप में मनोज खुर्रा मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विद्यालय की प्रबंधक समिति ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए जिसमें कक्षा फस्र्ट, सेकंड और थर्ड पोजीशन लेने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। कक्षा नर्सरी से लेकर सेकंड कक्षा के सभी बच्चों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार बांटे गए। इस ग्रेजुएशन-डे व पुरस्कार वितरण समारोह में सभी बच्चों के अभिभावक पहुंचे परीक्षा परिणाम को लेकर वे उत्साहित दिखे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसएचओ वीना ने बच्चों के समक्ष अपने विचार रखे और बेटियों को सुरक्षित रहने के लिए समाज में अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या कमलेश सिंगला ने उनका अभिनंदन किया व आभार व्यक्त किया।
बेटियां सुरक्षित रहेंगी तभी समाज आगे बढ़ेगा : एसएचओ वीना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


