भिवानी: पंजाब नेशनल बैंक की अनाज मंडी शाखा में क्लर्क मनीष (40) का शव एक जलघर के टैंक से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार क्लर्क मनीष पिछले दो दिनों से लापता था और उसके परिजनों ने तीन मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।यह मामला तब सामने आया जब बुधवार (5 मार्च) शाम को पुलिस को सूचना मिली कि डाबर कॉलोनी के जलघर टैंक में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। बैंक कर्मचारी का शव तोशाम बाईपास स्थित डाबर जलघर के टैंक से बरामद किया गया । उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी जलघर के पास ही खड़ी मिली।मृतक के मामा ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और अब परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।
बैंक क्लर्क का शव जलघर के टैंक से बरामद..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

