Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedबॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान गुलाबी नगरी जयपुर पहुंचे..

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान गुलाबी नगरी जयपुर पहुंचे..

जयपुर : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान  अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी आईफा अवॉर्ड्स 2025 से पहले गुलाबी नगरी जयपुर पहुंचे। सुपरस्टार को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया।अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की  भीड़ ने उनका स्वागत किया।शाहरुख खान होटल जाने से पहले एयरपोर्ट के बाहर जमा अपने प्रशंसकों को हाथ हिलाते और चुंबन देते देखे गए। अभिनेता सफेद टी-शर्ट, नीली जींस और  चश्मे में बहुत अच्छे लग रहे थे  होटल में अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आईफा का 25वां संस्करण 8 और 9 मार्च को राजस्थान के जयपुर में होगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध राज मंदिर सिनेमा में एक विशेष स्क्रीनिंग के साथ प्रतिष्ठित फिल्म शोले की 50वीं वर्षगांठ का विशेष जश्न भी मनाया जाएगा।
अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की  भीड़ ने उनका स्वागत किया..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments