Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल...

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा आरोपी काबू, आरोपी का अदालत से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल

आरोपी ने छीना झपटी की अन्य 14 वारदात कबूली..
कैथल, 27 मार्च : पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया। प्रैस वार्ता दौरान डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु ब्रहमानन्द कॉलोनी पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला उर्मिला की शिकायत अनुसार वह पिछले 8/9 साल से अपनी पति व देवर मंजीत के साथ हैयर सेलून व ब्युटी पार्लर चलाती है। 4/5 साल पहले उसके पति के चाचा का लड़का बीरबल उनके सैलून पर काम करता था। जिसके आपराधिक काम करने की वजह से कई बार पुलिस द्वारा पकड़ा गया था, जिससे उन्होंने बीरबल को दुकान से हटा दिया था। जिसकी वजह से वह उनसे रंजिश रखने लगा व कई बार उसने उनसे झगड़ा भी किया। 21 मार्च दोपहर करीब 1.30 बजे बीरबल उनके सैलून पर आया तथा उसने उसके साथ मारपीट शुरु करदी, शोर सुनकर उसका देवर मंजीत भी वहां आ गया। इसी दौरान बीरबल ने अपने पेंट से पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की, जो गोली उसकी गर्दन को छूकर निकल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। डीएसपी ने कहा कि एसपी राजेश कालिया द्वारा स्पेशल डिटेक्टिव युनिट को जल्द से जल्द आरोपी को काबू करने के आदेश दिए गए थे। आदेशों पर खरे उतरते हुए स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई तरशेम की टीम द्वारा बुधवार शाम आरोपी गांव मटरवा खेड़ी निवासी बीरबल को बाहरी असंध रोड़ जिला करनाल से काबू कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ दौरान कबूला कि आरोपी वर्ष 2016 दौरान करनाल से बाइक छीनाछपटी व वर्ष 2023 दौरान कुरुक्षेत्र में मारपीट के मामलो में जेल में गया था। जिस कारण उसका भाई व भाभी ने उसे सैलून पर काम पर रखने के लिए मना कर दिया। इसी कारण वह उनसे रंजिश रखने लग गया। इसी रंजिश कारण वह 21 मार्च को अपनी भाभी को जान से मारने की नियत से अपने एक दोस्त के साथ उनके सैलून पर गया था तथा उसकी भाभी को जान से मारने के लिए फायर किया था। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2023 से 2025 तक कैथल व करनाल एरिया में 14 अन्य छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। जो कैथल एरिया में आरोपी द्वारा 8 व करनाल एरिया में 6 छीना झपटी की वारदात की है। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए वीरवार को अदालत से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments