मणिपुर : तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आतंकियों पर पलटवार किया। सुरक्षा बलों के घातक हमले से सभी आतंकी डरकर भाग निकले। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाने पर आतंकियों के कैंप का खुलासा हुआ। यहां तलाशी लेने पर सुरक्षा बलों को हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है। थौबल जिले में प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी संगठन के आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की संक्षिप्त मुठभेड़ हुई है। पुलिस के मुताबिक कैंप से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, एक मैगजीन, एक 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक, 7.62 मिमी के 21 कारतूस, 3 बुलेटप्रूफ जैकेट, 2 प्लेट, छद्म कपड़े, सीरिंज, दवाइयां और 3 चार पहिया वाहन मिले हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़… मणिपुर में आतंकियों से हुई सुरक्षा बलों की मुठभेड़..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

