Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedब्रेकिंग न्यूज़.. 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत.

ब्रेकिंग न्यूज़.. 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत.

हरियाणा के महेंद्रगढ़ से दो युवक अपने दोस्त फौजी परमिंद्र को चंडीगढ़ छोड़ने जा रहे थे. तभी रात करीब 2.30 बजे कैथल के गांव करोड़ा के पास नेशनल हाईवे 152-डी पर उनकी स्कार्पियो गाड़ी की ट्रक के साथ टक्कर लगी और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 35  कृष्ण. 25 सुदीप और 32 परविंद्र फौजी है। तीनों युवकों के शव को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए अपनी  कार्रवाई को शुरू कर दिया है।जांच अधिकारी रामवीर ने बताया कि परविंदर युवक भारतीय सेवा में लगा हुआ था. जो घर छुट्टी पर आया हुआ था। वीरवार देर रात अपने दोस्तों के साथ स्कार्पियो गाड़ी में चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments