Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशभगवान परशुराम का स्मरण व अनुसरण करने से होती है जीवन में...

भगवान परशुराम का स्मरण व अनुसरण करने से होती है जीवन में सफलता की प्राप्ति : आदित्य सुरजेवाला

कहा :भगवान परशुराम न्याय के पक्षधर होने के कारण रहे अन्याय के विरोधी..

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 28 अप्रैल :कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भगवान परशुराम जी के चरित्र का स्मरण और अनुसरण कर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को हासिल कर सकता है। भगवान परशुराम अत्यंत समझदार, कल्याणकारी और धर्मरक्षक थे। भगवान परशुराम जी शास्त्र एवं शस्त्र विद्या के पूर्ण ज्ञाता रहे हैं। प्राणी मात्र का हित ही उनका सर्वोपरि लक्ष्य रहा। वह तेजस्वी, ओजस्वी, वर्चस्वी महापुरुष हैं। न्याय के पक्षधर होने के कारण भगवान परशुराम जी हमेशा अन्याय का विरोध करते रहे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने सदैव दीन दुखियों, शोषितों और पीडि़तों की निरंतर सहायता और रक्षा की है। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हमें भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। भगवान परशुराम का अनुसरण करने से जीवन में सफलता की प्राप्ति की जा सकती है। भगवान परशुराम ने हमेशा ही नर सेवा को नारायण सेवा की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में एकता कायम रखने का संदेश दिया है, जिस पर अमल का असली समय अब आ गया है। हमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ साथ ऐसी महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए समस्त समाज में आपसी भाईचारे, एकता व अखंडता की मिशाल कायम करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments