Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशभगवान परशुराम किसी वर्ग-विशेष के नहीं अपितु पूरे समाज के आराध्य:डॉ. अरविंद...

भगवान परशुराम किसी वर्ग-विशेष के नहीं अपितु पूरे समाज के आराध्य:डॉ. अरविंद शर्मा

 भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आगे बढ़ रही वर्तमान सरकार…

सहकारिता मंत्री ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर चीका में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत…

इंडिया गौरव ब्यूरो  गुहला-चीका, 29 अप्रैल। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि भगवान परशुराम विष्णु के छठवें अवतार हैं। परशुराम किसी वर्ग-विशेष के नहीं अपितु पूरे समाज के आराध्य हैं। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर सर्वसमाज के हित में कार्य किया। उन्होंने सभी लोगों से भगवान परशुराम के जीवन को आत्मसात करने की बात कही। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भगवान परशुराम धर्मशाला समिति चीका द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम तपोनिष्ठ, त्यागमूर्ति और पितृभक्त थे।  उन्होंने केवल समाज हित और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाए। मंत्री शर्मा ने कहा समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा एकजुट रहने की जरूरत है। हमारी सरकार भी भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत दुनिया को योग, आयुर्वेद और शांति का मार्ग दिखा रहा है। भगवान परशुराम जी जैसे ऋ षि-मुनियों और महापुरुषों ने ही एसी विरासत की नींव रखी थी।  उन्होंने  ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाला समाज है। ब्राह्मण समाज ने सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अनेक कल्याणकारी कार्य किए, जिनमें समाज के प्रबुद्धजनों ने अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गरीब उत्थान की दिशा में काम कर रही है। कैथल के सांपन खेड़ी में करोड़ों की लागत से भगवान परशुराम के नाम से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नौकरियां पारदर्शी रूप से प्रदान की है और हरियाणा के युवाओं को काफी लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है, जिससे बच्चों की प्रतिभा में निखार आएगा। ज्योतिषी, कर्मकांड और वैदिक का ज्ञान दिए जाने का जो कदम उठाया है, वह काफी सराहनीय है। उन्होंने 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने पहलगाम के शहीदों और वीरगति हुए लोगों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भगवान परशुराम धर्मशाला समिति से जुड़े सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें संदेश देता है कि ज्ञान और कर्म  दोनों का संतुलन समाज को दिशा देता है। वे महान तपस्वी, वेदों के ज्ञाता और महान योद्धा भी थे। आज हम विकसित भारत-विकसित हरियाणा को बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, तब भगवान परशुराम के आदर्श और संदेश हमें यह मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाए हैं। हमारी भाषा और संस्कृति हमारी आत्मा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का परचम पूरे विश्व में है। हम भारत को विश्व गुरू बनाएंगे। सभी वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो, इसी नीति पर हरियाणा सरकार कार्य कर रही है। हमें अपने युवा वर्ग को नशे से दूर रखना है। उन्होंने 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।  इस अवसर पर विधायक पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, ब्राह्मण धर्मशाला चीका के प्रधान जयभगवान शर्मा, नगर पालिका चेयरपर्सन रेखा रानी, टेक चंद शर्मा, राजेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, हरिश कौशिक, श्री श्री 1008 महंत संत पुरी जी महाराज, महामंडलेश्वर ब्रहमानंद गिरी जी महाराज, राजेश शर्मा पिंटू, रणधीर सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments