जयपुर, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बारां, राजसमंद और दौसाजिलों के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर श्री शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से गौरवशाली परम्पराओं, समृद्ध संस्कृति एवं विविधतापूर्ण विरासत से परिपूर्ण हाड़ौती की शान बारां जिले के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से सभी नागरिकों का जीवन सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली से परिपूर्ण रहने की प्रार्थना की।इसी तरह उन्होंने गौरवशाली इतिहास एवं अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण राजसमन्द जिले के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और भगवान श्रीनाथजी के आशीर्वाद से सभी नागरिकों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से अभिसिंचित होने की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति, एवं ऐतिहासिक विरासत से परिपूर्ण दौसा के स्थापना दिवस की भी सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रभु से प्रार्थना की कि सभी दौसा वासियों का जीवन सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सफलता से परिपूर्ण हो।
भजनलाल ने बारां, राजसमंद और दौसा जिलों के स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

