Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा किसान मोर्चा ने सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा किसान मोर्चा ने सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा


बस्ती, 26 मई । सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय पर ‘वन नेशन,

वन इलेक्शन’ विषय पर बैठक का आयोजन किया गया, अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप

पाण्डेय ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में किसान

चौपाल का आयोजन कर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य वक्ता गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश की आर्थिक, मानव संसाधन

और प्रशासनिक ऊर्जा का अपव्यय होता है, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ता है। कहा कि ‘वन

नेशन, वन इलेक्शन’ से न केवल आर्थिक स्थायित्व आएगा, बल्कि कृषि और व्यापार को भी नई दिशा मिलेगी।

जिला संयोजक दिलीप पाण्डेय ने बताया कि किसान चौपालों के संचालन के लिए विधानसभा वार

जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। हर्रैया में दिग्विजय सिंह राना व राम अजोर राजभर, कप्तानगंज

में वरुण पाण्डेय व अनिल पाण्डेय, रुधौली में मनोज सिंह व संदीप पाण्डेय, बस्ती सदर में पवन वर्मा

व विमल पाण्डेय, महादेवा में रवि चन्द्र पाण्डेय व सुनील पाण्डेय को चौपाल कराने कि जिम्मेदारी सौपी गई।

बैठक में विजय द्विवेदी, दिग्विजय सिंह राना, मनोज सिंह, वरुण पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने

भी कहा कि एक साथ चुनाव होने से नीतिगत स्थिरता, विकास योजनाओं की निरंतरता और

प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया

कि वे किसानों के बीच जाकर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा पर व्यापक संवाद करेंगे।

बैठक के बाद देश के सैनिकों के सम्मान और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर एक तिरंगा

यात्रा निकालकर सेना के सम्मान और शौर्य में नारे लगाये गये।

बैठक और तिरंगा यात्रा में अरुण पाण्डेय, महेन्द्र प्रताप, बालमुकुन्द, राम अजोर राजभर, लवकुश

चौबे, जमुना पाण्डेय, घनश्याम मिश्र, राकेश जायसवाल, सुनील कुमार चौधरी, अजय श्रीवास्तव,

सुभाष सिंह, राम केवल गुप्ता, राम अचल मौर्या, सुनील मिश्र, सत्यम पाण्डेय, शेषराम निषाद, अंकित

पाण्डेय, धनंजय सिंह, उमाकान्त शुक्ल, अनिल पाण्डेय, नीरज त्रिपाठी, अशोक कुमार पाठक, फूलराम

वर्मा, उमाकान्त शुक्ल, रामभद्र शुक्ल, सतीश पाण्डेय, के साथ ही किसान मोर्चा के सैकड़ों

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments