Monday, December 8, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशभाजपा की तिरंगा यात्रा महज राजनीतिक स्टंट : मटौर

भाजपा की तिरंगा यात्रा महज राजनीतिक स्टंट : मटौर

 बोले : देशभक्ति के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है भाजपा

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 17 मई ।आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगमग मटौर ने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर तीखा प्रहार करते हुए उसे एक राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिनके नेता सेना जैसे अनुशासित और बलिदानी संस्थान पर सवाल उठा रहे हों उनके मुंह से देशभक्ति की बातें शोभा नहीं देतीं। जगमग मटौर ने विजय शाह आदिवासी कल्याण मंत्री, जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री, प्रह्लाद पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और करण सिंह वर्मा राजस्व मंत्री के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि ये नेता राजनीतिक लाभ के लिए सेना के अधिकारियों की नीयत और कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं जो देश के वीर जवानों का अपमान है। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मांग की कि ऐसे नेताओं को तत्काल उनके पदों से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का दिखावा कर रही है जबकि असल में उसके नेताओं की सोच सेना विरोधी और संविधान विरोधी है। मटौर ने कहा कि देश की असली सेवा तिरंगा थामने से नहीं, तिरंगे की रक्षा करने वालों का सम्मान करने से होती है लेकिन भाजपा के नेता उसी फौज को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं जिसने जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की है। आप जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि वह पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को पकडऩे में नाकाम रही है। आम आदमी पार्टी आने वाले समय में जनसभाओं और गांव-गांव संपर्क अभियान के जरिए भाजपा की असलियत जनता के सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि अब लोग भाजपा के दिखावटी राष्ट्रवाद से ऊब चुके हैं और बदलाव का मन बना चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments