Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशभाजपा नेता बलवंत बाजीगर ने पीएम मोदी को बताया विश्व नेता, सीएम...

भाजपा नेता बलवंत बाजीगर ने पीएम मोदी को बताया विश्व नेता, सीएम नायब सैनी को बताया हरियाणा की नई पहचान

 भाजपा नेता बलवंत बाजीगर 

इंडिया गौरव, राहुल सीवन 14 मई । भाजपा के वरिष्ठ नेता बलवंत बाजीगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व में गौरव दिलवाने का कार्य किया है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं। गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों के लिए क्रांतिकारी योजनाएं लाई गई हैं। मोदी सरकार ने सुरक्षा, विकास और सम्मान के साथ देश को आगे बढ़ाया है। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज को मजबूती से प्रस्तुत किया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल, आर्थिक और सामरिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। भाजपा नेता बलवंत बाजीगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व राष्ट्र के लिए वरदान है। उन्होंने मोदी को दूरदृष्टि वाला, निर्णय लेने वाला और निडर नेता बताया नरेंद्र मोदी ने जन-जन की आकांक्षाओं को नीतियों में रूपांतरित किया है। देश की सीमाएं अब पहले से अधिक सुरक्षित और मजबूत हैं। हर वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति ने सबका विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व सौभाग्य से ही मिलता है। देश को अगले 25 वर्षों के लिए मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रशंसा में बोले बाजीगर, कहा- हरियाणा को मिला जनसेवक नेतृत्व बलवंत बाजीगर ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें जनसेवक मुख्यमंत्री बताया उन्होंने कहा कि नायब सैनी ने हरियाणा की जनता के दिल में विश्वास पैदा किया है गांव, गरीब, किसान और मजदूर की चिंता करने वाला मुख्यमंत्री ही सच्चा जननायक होता है। नायब सैनी ने भ्रष्टाचार पर सख्त कार्यवाही कर प्रशासन को जवाबदेह बनाया है्ह रियाणा में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोले हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसान हित में योजनाओं को प्राथमिकता दी है। राज्य में निवेश और उद्योग के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है।बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का नेतृत्व हरियाणा के भविष्य को सुनहरा बनाएगा। जनता से सीधा संवाद और समाधान देने वाली कार्यशैली लोगों को पसंद आ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराध पर अंकुश लगा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ईमानदारी, सादगी और पारदर्शिता से नई राजनीतिक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि राज्य को ऐसे ही कर्मयोगी और दूरदृष्टि वाले नेता की आवश्यकता है। जनता को नायब सैनी जैसे जननायक का साथ देकर विकास की रफ्तार बढ़ानी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments