Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशभाजपा मंडल ढांड ने सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में...

भाजपा मंडल ढांड ने सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व में अपनी अलग छाप छोड़ी : भाजपा..

इंडिया गौरव ब्यूरो  ढांड, 21 मई । भाजपा मंडल ढांड द्वारा आज ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में सेना के शौर्य,पराक्रम व सम्मान में मंडल ढांड में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो राधा कृष्ण धर्मशाल से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए गुरु ब्रह्मानंद चौक पहुंची। तिरंगा यात्रा भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला की अध्यक्षता में निकाली गई और यात्रा के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा विशेष रूप से मौजूद रहे। यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विजेंद्र मैहला व ईशम सिंह साकरा ने कहा कि पूरे देश को भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है। हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को नेस्ताबूद किया और सरहद की रक्षा की। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता मजबूत इच्छा शक्ति और मजबूत नेतृत्व से संभव हुई। देश और प्रदेश भर में तिरंगा यात्राओ में उमड़े लोग देश भक्ति के जज्बा के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की गाथा गा रहे हैं। देश को सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह काबिल ए तारीफ है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते है वो करके दिखाते है और समूचे देश की जनता मोदी सरकार के साथ है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व में अपनी अलग छाप छोड़ी है। ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर भारतीय सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा में सामाजिक संस्था हरिओम सेवा समिति ढांड, बाबा खाटू श्याम सेवा समिति के सैकड़ों सदस्यों ने बैंड बाजों के साथ शामिल हुए। इस दौरान पुष्प वर्षा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों और देश भक्ति गीतों से कस्बा ढांड गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में भाजपा ढांड मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच कृष जाजनपुर, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश बबली, मा. जयभगवान जडौला, ज्ञानचंद चंदलाना, मामू राम चुहड़माजरा, कृष्ण चौहान ढांड, नरेश गुर्जर मंडल सचिव ढांड, सतबीर गिल जडौला, राजेंद्र गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments