हरियाणा प्रदेश / कैथल 06 अप्रैल : आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं और नेतागण के साथ,भाजपा कार्यालय कपिल कमल में पार्टी का झंडा फहरा कर और कार्यकर्ताओं में मिठाई बांट कर बड़ी धूम धाम से पार्टी स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्षा ज्योति सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सेवा कार्य, जनसंपर्क अभियान और विचार गोष्ठियाँ शामिल होंगी। भाजपा जिलाध्यक्षा श्रीमति ज्योति सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और तब से लेकर आज तक पार्टी ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। भाजपा की जड़ें 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित जनसंघ से जुड़ी हुई हैं। 1977 में आपातकाल के बाद, जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हुआ, लेकिन विचारधारा में मतभेद के कारण 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई। 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई और 2019 में इसे दोहराया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनुच्छेद 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर प्रतिबंध, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसी ऐतिहासिक पहल की गईं। जिलाध्यक्षा ज्योति सैनी ने बताया कि स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान हर कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाएगा और विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत स्वच्छता अभियान, गरीबों की सहायता, रक्तदान शिविर और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे, ताकि भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना है। भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया है और समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाई है। डिजिटल युग में पार्टी ने सोशल मीडिया और तकनीकी साधनों का प्रभावी उपयोग किया है, जिससे भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर पूर्व विधायक लीला राम,मुनीष कठवाड़,सुरेश संधू जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित,रवि भूषण गर्ग हरि चंद जांगड़ा मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी आयुष गर्ग नरेश मित्तल शक्ति सौदा कमलजीत कौर ओम प्रभा अक्षरा गुप्ता,सतबीर भारद्वाज प्रदीप भट्ट डॉक्टर जितेंद्र ठुकराल अरुण वर्मा पंडित विजय शास्त्री, डॉक्टर श्रवण कौशिक सुरेंद्र गर्ग बिट्टू सतपाल भारद्वाज सुरेश जांगड़ा, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस: एक गौरवशाली यात्रा : ज्योति सैनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


