Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशभारत के एक और दुश्मन ने कहा- युद्ध हुआ तो पाकिस्तान का...

भारत के एक और दुश्मन ने कहा- युद्ध हुआ तो पाकिस्तान का साथ देंगे

ओटावा, 01 मई  । भारत का नमक खाकर, भारत की मिट्टी में पला बढ़ा गुरपतवंत सिंह

पन्नू अपनी जन्म भूमि के साथ गद्दारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पन्नू का कहना है कि

अगर दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ता है, तो इंडियन पंजाब पाकिस्तान का साथ देगा। इससे पहले

भी अलगाववादी ने पाकिस्तान के समर्थक की बात कही थी। साथ ही दावा किया था कि भारतीय

सेना को हमला करने के लिए पंजाब पार नहीं करने दिया जाएगा। इससे पहले एसएफजे यानी सिख्स

फॉर जस्टिस के प्रमुख पन्नू ने पाकिस्तान का साथ देने की बात कही है। उसने कहा, यह न 1965

और न 1971 है… आज है 2025 है। मैं पाकिस्तान की आवाम को भरोसा दिलाता हूं कि हम

पाकिस्तान के साथ ईंट की तरह खड़े हैं। कोई भारतीय सेना की इतनी हिम्मत नहीं होने देंगे कि वो

पंजाब पार कर पाकिस्तान पर हमला करे। क्योंकि पाकिस्तान का नाम ही पाक है। पन्नू ने कहा,

यहां पाकिस्तान को समझने की जरूरत है, सिख समझ चुके हैं।

पंजाब पाकिस्तानी सेना के लिए लंगर लगाएगा

पन्नू ने एक वीडियो संदेश में कहा, अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया, तो यह भारत और

मोदी का का आखिरी युद्ध होगा। पंजाब भारतीय कब्जे से आजाद हो जाएगा। उसने ऐलान किया,

भारतीय पंजाब पाकिस्तानी सेना के लिए लंगर लगाएगा। हम भारतीय सेना को रोकेंगे। रिपोर्ट के

अनुसार, पन्नू ने यह भी कहा है कि भारतीय पंजाब के कैंट इलाकों में दीवारों पर चॉक से संदेश

लिखा जाना शुरू हो गया है। इन संदेशों के जरिए अपील की जा रही है कि सिख सैनिक पाकिस्तान

के खिलाफ जंग न लड़ें। इससे पहले भी सिख फॉर जस्टिस ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें

पाकिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद का जिक्र किया गया था। इसके अलावा पंजाब के पटियाला स्थित

छावनी के पास खालिस्तान के झंडे नजर आए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments