Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशभारत विकास परिषद द्वारा दायित्च ग्रहण समारोह आयोजित

भारत विकास परिषद द्वारा दायित्च ग्रहण समारोह आयोजित

पदाधिकारियों ने समारोह में पद की शपथ ली..

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल,13 मई।भारत विकास परिषद (हरियाणा उत्तर) द्वारा दायित्च ग्रहण समारोह गीता भवन मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में नई अनाज मंडी कैथल के प्रधान कृष्ण कुमार मित्तल ने शिरकत की।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल गुप्ता प्रांतीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद, दायित्व प्रदाता अतुल गोयल प्रांतीय महासचिव भारत विकास परिषद एवं डॉ. अशोक गर्ग कैथल जिला मार्गदर्शक विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर एवं वंदेमातरम से किया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री कपिल गुप्ता जी प्रांतीय महासचिव दायित्व प्रदाता श्री अतुल गुप्ता  जी ने भारत विकास परिषद शाखा वर्ष 2025 -26 के लिए गठित नई टीम के पदाधिकारी  अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, सचिव सतपाल भारद्वाज कोषाध्यक्ष श्री जयपाल गुप्ता महिला सहभागिता उषा चावला जी वह अन्य सभी पदाधिकारी को दायित्य ग्रहण समारोह में पद की शपथ दिलाई सभी पदाधिकारी ने भारत विकास परिषद द्वारा समाजहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों में अपने सहयोग की आहुति डालने का संकल्प लिया।इस मौके पर शाखा के संरक्षक डॉक्टर अशोक गर्ग जी ने परिषद के कार्यों की सराहना की   वर्ष भर में किए गए सभी कार्यों के बारे में बताया। प्रांतीय अध्यक्ष श्री कपिल गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और वर्ष 2024 -25 में कैथल शाखा के कार्यों की सराहना की उन्होंने भारतीय विकास परिषद के पांच मुख्य सूत्रों संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण पर प्रकाश डाला  इस प्रोग्राम में शाखा संरक्षक डॉ. अशोक गर्ग, पूर्व  अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एडवोकेट, पूर्व सचिव डॉ. अभिषेक पूर्व महिला  सहभागिता मिनाक्षी गोयल, मीडिया प्रभारी सीए साहिल गोयल शाखा के  पलक राजकुमार मित्तल जी डॉक्टर राजेंद्र ठुकराल अशोक गुप्ता जी  रमेश अग्रवाल जी और परिषद के सभी सदस्य  मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments