Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedभूस्खलन, मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग;56 लोगों की मौत हो...

भूस्खलन, मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग;56 लोगों की मौत हो गई है.वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही .वायनाड जाएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

 दिल्ली। आज भूस्खलन के चलते कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, लोगों को बचाने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।54 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड आज मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई.लैंडस्लाइड से घायल होने वाले लोगों को वायनाड के मेप्पाडी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाढ़ के पानी में बहे वाहनों को कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियों में फंसे और यहां-वहां डूबे हुए देखा जा सकता है।उफनती नदियों ने अपना मार्ग बदल लिया है और वे रिहायशी इलाकों में बह रही हैं, जिससे और विनाश हो रहा है .पहाड़ियों से लुढ़कते बड़े-बड़े पत्थर बचावकर्मियों के रास्ते में बाधा पैदा कर रहे हैं। बचाव कार्यों में जुटे लोगों को भारी बारिश के बीच शवों और घायलों को एम्बुलेंस तक ले जाते हुए देखा जा सकता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह ने भूस्खलन में फंसे लोगों को लोकर चिंता जाहिर की है।केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments