हिमाचल प्रदेश / हरियाणा प्रदेश / 30 मार्च । कुल्लू जिले के मणिकर्ण में भीषण भूस्खलन हुआ है। जिसमें 6 लोगों 3 महिला और 3 पुरुष की मौके पर मौत हो गई । जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसा करीब 5 बजे हुआ ।जब गुरुद्वारे के सामने कई लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे । भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा । साथ एक पेड़ भी नीचे आ गिरा । इसकी चपेट में कई लोग आ गए । हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त की जा रही है । घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है ।
मणिकर्ण में भूस्खलन से बड़ा हादसा… 3 महिलाओं समेत 6 की मौत, 5 घायल.
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

