हरियाणा प्रदेश / हिसार : कुल्लू जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गुरुद्वारे के पास अचानक भूस्खलन होने से छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन हिसार के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान तारा नगर निवासी मनीष, हांसी निवासी गुलशन, मूल रूप से बरेली एवं ओम विश्वविद्यालय की छात्रा दिनता के तौर पर हुई है। यह सभी छात्र हिमाचल घूमने गए थे। मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास 17 छात्रों के दल में से 4 छात्र मैगी खाने सड़क किनारे चले गए थे। जहां रविवार शाम को लैंडस्लाइड में पहाड़ी से भारी भरकम पेड़ ऊपर गिर गया। तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
मणिकर्ण हादसे में हिसार के 3 छात्रों की मौत..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

